नई दिल्ली, जून 22 -- 1000 में से 1 या शायद उससे भी ज्यादा बड़े आंकड़े में ऐसा मामला सामने आ जाता है जब कार के ब्रेक फेल होने के चलते एक्सीडेंट हो जाए। ये ड्राइविंग के दौरान होने वाली सबसे डरावनी घटना है। ये स्थिति किसी के भी साथ बन सकती है। ड्राइविंग के दौरान ऐसी स्थिति बन जाए तो आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इन दोनों बातों का ध्यान रहना चाहिए। इस स्थिति में संयम दिखाना सबसे जरूरी है। आपकी घबराहट काम बिगाड़ सकती है। कार के ब्रेक फेल होने वाले जितने केस को स्टडी किया गया है उसमें दो बातें निकलकर सामने आई हैं। पहली ब्रेक फ्लूड ऑयल का लीक होना या ब्रेक मास्टर का काम नहीं करना होता है। ब्रेक फेल होने एक्सीलेटर और क्लच ना दबाएंकार ब्रेक फेल होने की स्थिति में सबसे पहले एक्सीलेटर से पैर हटा लें। साथ ही, क्लच को भी न दबाएं। क्लच ...