बदायूं, अप्रैल 18 -- आंवला-बदायूं रोड पर चलती हुई मारुति वैन में अचानक आग लग गई। इसमें थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया निवासी बंटी बाल-बाल बच गए। शुक्रवार दोपहर बंटी अपनी वैन लेकर आंवला-बदायूं रोड पर निकल रहे थे। रास्ते में अचानक किसी ने उन्हें आवाज देकर गाड़ी में आग लगने की सूचना दी। खतरा भांपते ही बंटी ने तुरंत वाहन रोककर खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वैन धू-धू कर जलने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।बंटी यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रानिक स्कूटी में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा दिल्ली में मजदूरी करते हैं और हाल ही में गांव आए थे। घटना के बाद उन्होंने बताया...