सीतापुर, अगस्त 16 -- हरगांव/अटरिया, संवाददाता। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हरगांव में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। वहीं अटरिया में हाईवे पर ऑटो की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरगांव में हादसाहरगांव। थाना क्षेत्र के अलहिदापुर मजरा मेवारामनगर निवासी हरीश (53) पुत्र बंशीलाल शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अपने बेटे राजवीर के साथ बाइक से सीतापुर से घर लौट रहे थे। झरेखापुर-मेवारामनगर मार्ग पर कलवरिया गांव के पास पीछे से...