सड़क पर दुकान और ठेला लगाना कहीं से सही नहीं: उमेश
कोडरमा, जून 3 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार रोड में लगातार बढ़ रही जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने बुधवार को बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे और सड़क पर सब्जी, फल एवं अन्य सामान बेचने वाले दुकानदारों और ठेला संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर अध्यक्ष ने सड़क तक दुकानें फैलाने और सार्वजनिक मार्ग पर ठेले लगाने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बाजार रोड पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आम नागरिकों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उमेश वर्मा ने सभी दुकानदारों को अपनी दुकानें निर्धारित सीमा के भीतर संचालित करने और सड़क से पीछे हटाकर लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.