रांची, अप्रैल 22 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के जंगली सीमावर्ती गांवों में इन दिनों जंगली हाथी दिन में विचरण करते नजर आ रहे हैं। बुधवार की शाम करीब पांच बजे कुल्ली-हरमू सड़क पर एक हाथी चलते देखा गया। हरही गांव के नीरज शाही अपने मित्रों के साथ हरमू गांव से लौट रहे थे, तभी मोड़ पर अचानक एक जंगली हाथी सामने आ गया। किसी तरह वाहन को पीछे कर युवकों ने अपनी जान बचाई और वहां से निकल गए। हालांकि हाथी ने हमला नहीं किया। वह सड़क के बीच कुछ दूरी तक चहलकदमी करता रहा और फिर जंगल में चला गया। पिछले करीब चार माह से तीन हाथियों का झुंड क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है। ये किसानों की खेतों में लगी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.