सड़क पर तड़प रहे घायलों को देख रुके एसपी, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
उन्नाव, अगस्त 20 -- उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली के निरीक्षण से लौट रहे एसपी जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार रात हादसे में घायल दो युवकों को सड़क पर तड़पता देख अपना काफिला रुकवा दिया। एसपी ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों की स्थिति देखी और बिना देर किए पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें अपनी ही गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया।मंगलवार रात शहर के मगरवारा गांव निवासी देवांशु सिंह पुत्र मुन्नू सिंह और शिवम पुत्र शिवचरण बाइक से सफीपुर से अपने घर मगरवारा लौट रहे थे। दोनों अब्बासपुर बाहर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सड़क पर सामने आई गाय से उनकी बाइक टकरा गई। गाय से हुई जोरदार टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही पड़े रहे। हादसे के बाद दोनों मदद के इंतजार में थे। इसी दौरान बांगरमऊ कोतवाली का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.