मेरठ, मार्च 11 -- तहसील क्षेत्र के जसड़ सुल्ताननगर गांव में सड़क पर डेयरी संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर डेयरी को आबादी क्षेत्र से हटाने और सड़क से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि डेयरी के कारण सड़क पर गोबर और गंदगी फैली रहती है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं। साथ ही डेयरी संचालक द्वारा सड़क पर दीवार खड़ी कर रास्ता संकरा करने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने पर डेयरी संचालक झगड़े पर उतारू हो जाता है और धमकी देता है। ग्रामीणों ने एसडीएम से जनहित में कार्रवाई की मांग की। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने तहसील टीम व सरूरपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिकायत करने वालों में कामिल, असगर, परव...