सड़क पर ठेले और बाइक पार्किंग से पैदल निकलना भी दूभर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। गर्मी में बाहर निकलना लोगों को भारी पड़ रहा है। बेल्हा में भीषण धूप के बीच हर रोज लोगों को जाम में पिसना पड़ रहा है। प्रमुख मार्गों पर बाइक पार्किंग और ठेलों के कारण लगने वाले जाम में एंबुलेंस फंस रहे हैं। इसके बावजूद नगर पालिका और यातायात विभाग जाम से निजात दिलाने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है। शहर से गुजरे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे से इस भीषण गर्मी में निकलने में राहगीरों को संघर्ष करना पड़ रहा है। भैरोपुर में सड़क पर वाहन अड्डे, कपूर चौराहे पर नाला निर्माण, तहसील के सामने, बाबागंज में मोबाइल मार्केट और होटल के सामने अवैध पार्किंग मुसीबत बन गई है। हर रोज सुबह से दोपहर बाद तक पूरा शहर जाम में सिसक रहा है। सड़क पर ठेले, मनमानी पार्किंग जाम का सबसे बड़ा कारण बनी है। आए दिन इस जाम में एंबुलेंस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.