पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। सड़क पर टहल रहे युवक को पीछे से आ रही कार ने रौंद दिया। कार की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटना कर भागी कार को पकड़ लिया है। कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकसूद नगर निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद आलम बुधवार रात खाना खाकर सड़क पर टहल रहा था। इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.