सड़क पर टहल रही अनुदेशक को सांप ने डसा, हालत में सुधार
अमरोहा, मई 16 -- नगर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी में घर के बाहर टहल रही अनुदेशिका दीक्षा शर्मा को शुक्रवार रात सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार है। बताया जा रहा है की सेवानिवृत्ति एडीओ महावीर शर्मा की बेटी दीक्षा शर्मा गंगेश्वरी ब्लॉक के एक स्कूल में अनुदेशक हैं। शुक्रवार शाम खाना खाने के बाद दीक्षा घर के बाहर सड़क पर टहल रही थीं। इस दौरान लाइट न होने की वजह से अंधेरा था। दीक्षा का कहना है कि रास्ते में पड़े सांप ने अचानक उसके पैर में डस लिया। दीक्षा ने सांप को देखा तो उसकी चीख निकल गई। यह भी पढ़ें- सड़क पर टहल रही अनुदेशक को सांप ने डसा, हालत में सुधार परिजनों ने उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सतगावां में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.