मुंगेर, मार्च 17 -- धरहरा,एक संवाददाता। सत्य साईं आईटीआई कॉलेज के पास सड़क पर झुकी बिजली की तार लोगों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली की तार सड़क से मात्र छह से सात फीट की ऊंचाई पर लटक रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी डॉ. विक्रांत कुमार सिंह ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार बिजली विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक तार को ऊपर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन इस रास्ते से सैकड़ों लोग गुजरते हैं, जिनमें स्कूल जाने वाले बच्चे और कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कम ऊंचाई पर झुकी तार बारिश या तेज हवा के दौरान और भी खतरनाक साबित हो सकती है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.