रुडकी, जनवरी 4 -- ग्राम सदोली के पास रविवार सुबह सड़क पर खड़े होकर आपस में गाली-गलौज और मारपीट कर झगड़ा फसाद कर रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम सदोली में सड़क पर दो व्यक्ति आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां गोपी और सोनू कुमार निवासी ग्राम बसवा खेड़ी, थाना मंगलौर आपस में गाली-गलौज और मारपीट करते पाए गए। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.