गंगापार, फरवरी 19 -- ट्रक से कुचलकर इंटर की छात्रा की मौत के मामले में 36 घंटे बाद भी ट्रक और चालक का पता न चलने पर परिजनों द्वारा बहरिया नहर चौराहे पर लगाया गया जाम ट्रक के पकड़े जाने पर रात करीब 8 बजे खत्म हुआ। छात्रा का अंतिम संस्कार रात्रि साढ़े दस बजे रसूलाबाद घाट पर किया गया। इधर पुलिस सड़क पर जाम लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने डेढ़ सौ लोगों को चिह्नित किया है। बता दें कि सारायगनी निवासी शैलेश कुमार मौर्य की बेटी वैष्णवी मौर्या उर्फ अनुपम इंटर की छात्रा थी। मंगलवार को वह अपने बुआ के लड़के प्रदीप मौर्या के साथ परीक्षा केंद्र देखकर लौट रही थी। तभी सरायगनी गांव के सामने धमौर मोड़ पर ईदगाह के सामने अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। वैष्णवी सड़क पर गिर गई और ट्रक उसको कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.