सड़क पर जल भराव से ग्रामीण परेशान
अमरोहा, जून 21 -- हसनपुर। लिंक मार्ग पर जल भराव व गंदगी से ग्रामीण काफी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप है। ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगरौली में अलीगढ़ मार्ग से हथियाखेड़ा लिंक मार्ग पर मंगरौली गांव में लगभग छः माह से जल भराव है। ग्रामीणों का कहना है कि जल भराव की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। यह भी पढ़ें- जलभराव-गंदगी से निजात के लिए बीडीओ को सौंपा ज्ञापन जिसके चलते ग्रामीण गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.