बक्सर, अप्रैल 1 -- पेज चार के लिए ---- गुस्सा एकौना गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने व्यवस्था के खिलाफ रोष जताया समस्या का समाधान नहीं निकलने पर लोगों ने आंदोलन की दी धमकी फोटो संख्या 29 कैप्शन कैप्शन - बुधवार को सिमरी के एकौना में सड़क पर जलजमाव को लेकर विरोध-प्रदर्शन करते समाजवादी विचार मंच के सदस्य। सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के एकौना गांव में मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति, जल-जमाव व कीचड़ से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। समाजवादी विचार मंच के संयोजक संतोष मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क पर खड़ा होकर विरोध जताया। व्यवस्था से नाराज लोगों ने जल-जमाव से तालाब बनी सड़क पर कमल फूल का पौधा रोप सरकार को आइना दिखाने का काम किया। मंच के संयोजक संतोष मुखिया ने कहा कि यह सड़क दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ती है, लेकि...