चंदौली, फरवरी 20 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के बहेरी गांव बिंद बस्ती में जलभराव को लेकर ग्रामीणों में रोष दिख रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या दूर न होने पर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या दूर नहीं की गई। जल्द ही समस्या दूर न होने पर धरना प्रदर्शन करेंगे। विकास खंड के बहेरी गांव स्थित बिंद बस्ती में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। गांव में नाली निर्माण न होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इस दौरान ग्रामीण जलभराव से होकर आवागमन करते है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को होता है। स्कूल आते समय पानी में गिरकर चोटिल हो जाते है। गांव के राजकुमार बिंद, पंकज कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.