फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 7 -- फर्रुखाबाद। नवाबगंज नगर के मोहल्ला नया गनीपुर और वार्ड नंबर 12 स्थित शिव मंदिर वाली गली के निवासी पिछले कई दिनों से जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का निकलना दूभर हो गया है, वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। नया गनीपुर निवासी ज्ञानेंद्र राठौर, ऋषभ राठौर और रजनीश राठौर ने बताया कि नगर पंचायत ने शिकायत के बाद जनरेटर लगाकर पानी तो निकलवाया, लेकिन स्थाई समाधान न होने से गली फिर से तालाब बन गई है। जलभराव की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि होली से पहले शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि नया गनीपुर में नाली न होने के कारण ...