चंदौली, मार्च 16 -- चहनियां। जलनिगम विभाग की लापरवाही से लोगों को घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। पाइप क्षतिग्रस्त होने से जलनिगम का पानी मार्ग पर बह रहा है । विगत कई माह से इस समस्या से लोग परेशान है। कस्बा में ज्यादातर लोग जलनिगम टंकी के पानी के भरोसे है। पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर जलनिगम का पाइप कई जगह क्षतिग्रस्त है। जिसके चलते कई घरों में पानी नहीं पहुच रहा है। कस्बावासियों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अभी गर्मी की शुरुआत में ही स्थिति खराब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.