आगरा, मई 15 -- मानपुर नगरिया-हसनपुर सड़क की जर्जर हालत से स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़क पर जलभराव व गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में भी दिक्कतें हो रही हैं। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जर्जर सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। साथ ही जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराकर जलभराव व गड्ढों से निजात दिलाने की मांग की। मानपुर नगरिया से हसनपुर को जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है। जिससे आए दिन लोगों के साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क किनारे बने नाले की समय पर और सही तरीके से सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी भर गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही हैं। यह भी पढ़ें- मुख्य सड़क जर्जर होने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन नगरिया निवासी साजन बाबू ने बताया कि नगरिया-हसनपुर रोड गड्ढों में तब्दील हो गया है। नगरिया निवासी रोहित ...