अमरोहा, मई 9 -- हसनपुर, संवाददाता। विकास खंड के गांव चौकूनी के ग्रामीणों ने जलभराव व गंदगी के विरोध में शुक्रवार को गांव में प्रदर्शन किया। अफसरों से समस्या समाधान की गुहार लगाई। सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई वर्ष से गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है। तालाब की साफ-सफाई न होने के चलते समस्या पैदा हुई है। जलभराव से भारी परेशानी हो रही है। आवागमन के संग पशुओं को चारा लाने में एवं छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सचिव समेत अन्य अफसरों से कई बार शिकायत की गई लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- नाली निर्माण व जल निकासी ने होने पर गरजें ग्रामीण,प्रदर्शन गांव में साफ-सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने की बात भी कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.