अमरोहा, फरवरी 16 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव बसेड़ा और माछरा भगवानपुर के पास मुख्य मार्ग पर जलभराव से कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो वर्ष से जलभराव की समस्या बनी है। डीएम से समाधान की गुहार लगाई गई है। सोमवार को गांव में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि पिछले दो वर्ष से जर्जर सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। इस मार्ग से डगरपुरी, बसेड़ा, शेरगढ़, रामपुर भूड़, नसीरपुर, भगवानपुर-माछरा, बावनखेड़ी और ताहरपुर आदि 12 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीण सोनू चौहान ने बताया कि दो साल से सड़क जर्जर हालत में है। शिकायत के बाद भी कोई सुध लेने वाला नहीं है। उर्मिला देवी ने कहा कि किसानों को अपने खेतों तक जाने के लिए भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। प्रमोद चंद के अनुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.