चंदौली, अप्रैल 26 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमांव गांव स्थित यादव-चौहान बस्ती को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अब सड़क कम दलदल ज्यादा बन चुका है। पूरी तरह ध्वस्त इस रास्ते पर नापदान का गंदा पानी लगातार बह रहा है। जिससे कीचड़, दुर्गंध और फिसलन ने हालात को भयावह बना दिया है। हाल यह है कि इस रास्ते से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है। संक्रमण और बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, जबकि जिम्मेदार तंत्र अब तक मूकदर्शक बना हुआ है।इसी मार्ग से सैकड़ों परिवारों का रोजाना आवागमन होता है। बदहाली इतनी है कि अब तक कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल हुए हैं। यह भी पढ़ें- रसूलपुर के बाल गांव में दस वर्षों से विवादित सड़क- नाले का निर्माण कार्य शुरू सबसे चिंताजनक बात यह है कि गांव के पूर्व दिशा में स्थित मां काली मंदिर तक पहुंचने का यही ए...