गोड्डा, अप्रैल 17 -- महागामा एक प्रतिनिधि । महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हनवारा पंचायत के धोबियाचक गांव में मुख्य सड़क के किनारे नाला नहीं रहने के कारण सड़क पर लगातार जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों इस्तीफाक आलम शमशाद आलम सफीक आलम रसूल आलम ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं, बल्कि कई वर्षों से यहां के लोग इससे जूझ रहे हैं। हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। वर्तमान में भी सड़क की स्थिति ऐसी है कि राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- खानपुर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क पर जल जमाव जलजमाव के कारण सड़क तालाब का रूप ले लेती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.