सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नुआंव रोड गड्ढों में तब्दील
सासाराम, जून 12 -- परसथुआ, एक संवाददाता। परसथुआ बाजार के नुआंव रोड पर जलजमाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर बह रहे पानी से सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। कई स्थानों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा रहने से आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार जमा पानी के बीच वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। यह भी पढ़ें- मानसून से पहले नालों को साफ कराएं-04स्थानीय समस्याएं सड़क किनारे से पैदल चलने वाले लोगों, खासकर महिलाओं को कीचड़ और पानी के छींटों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बाइक सवार कई बार गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। नुआंव रोड निवासी कौलेश्वर सेठ, राजेश्वर यादव, अदालत अंसारी, राजेश कुमार, कैलाश पाल, श्रीनिवास राय, संजय यादव, सरोज कुमार और जितेंद्र ने बताया कि सड़क किनारे ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.