मुंगेर, मार्च 23 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद नगर पंचायत के गली-मोहल्ले एवं मुख्य सड़क पर में नाली का पानी सड़क पर आ गया है। वार्ड नंबर 7,5,9 एवं बाजार से मौनी पथ जाने वाली सड़क एवं संग्रामपुर बाजार जाने वाली सड़कों पर बरसात का पानी सड़कों पर जमा है। इससे राहगीरें एवं वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंबेडकर चौक ,हाट बाजार, पुराना थाना के समीप एवं गांव के विभिन्न स्थानों पर नाली का निर्माण कराया गया है लेकिन पानी निकलने की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससें नाली का पानी सड़क पर आ गया है। कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह ने बताया कि सड़क पर जलजमाव न हो इसकी योजना नगर पंचायत ने तैयार कर लिया है। बहुत जल्द इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...