सड़क पर छुट्टा गोवंश आने से अनियंत्रित होकर पलटी एसयूवी, बाल-बाल बचे सवार
अयोध्या, मई 11 -- अमानीगंज,संवाददाता। खंडासा थाना क्षेत्र के नौगवां गांव के समीप सोमवार दोपहर मिल्कीपुर रुदौली सड़क पर अचानक छुट्टा गोवंश के आने से एक तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकराकर पलट गई। आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने वाहन का शीशा तोड़कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में एसयूवी पर सवार यात्री बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी रंजीत वर्मा, उधरौरा निवासी जितेंद्र, पस्तामाफी निवासी प्रमोद कुमार, तालगांव निवासी अशोक कुमार एसयूवी में सवार होकर रुदौली से मिल्कीपुर की तरफ किसी काम से जा रहे थे नौगवां गांव के पास पहुंचे ही थे तभी वाहन के सामने अचानक एक छुट्टा गोवंश आ गया। जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और दो पेड़ों से टकराने के बाद गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया। एसयूवी के चारों पहिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.