रुडकी, जनवरी 29 -- एआरटीओ की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रायपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एवरेस्ट फैक्ट्री में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और अधिकारियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत एआरटीओ परिवहन कृष्ण चंद्र पलड़िया और उनकी टीम ने की। एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलड़िया ने कर्मचारियों और अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सड़क पर सुरक्षित चलने और यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उन्होंने कर्मचारियों को सड़क पर दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने और हमेशा हेलमेट पहनने की सलाह दी। कहा कि यातायात सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और सड़क सुरक्षा जागर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.