सड़क पर चलते-चलते मिलेगा ट्रैफिक अपडेट, लगाए गए 90 से ज्यादा डिजिटल साइनबोर्ड
नई दिल्ली, जून 18 -- Delhi Traffic: दिल्ली की सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। कैसा हो कि अगर आपको पहले ही यह जानकारी मिल जाए कि जिस रास्ते पर जाना चाह रहे हैं वहां ट्रैफिक की क्या स्थिति है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसकी भी व्यवस्था कर दी है। शहरभर में डिजिटल साइन बोर्ड इंस्टॉल किए गए हैं जिनके जरिए आपको अलग-अलग जानकारियां मिलेंगी। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर में 90 से ज्यादा वेरिएबल मैसेज साइनबोर्ड (वीएमएस) इंस्टॉल किए हैं जिनके जरिए वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम, बंद रास्तों, सड़क मरम्मत, गड्ढों से प्रभावित सड़कों के वजह से लगने वाले जाम आदि की जानकारी रियल टाइम में मिल सकेंगी। शहरभर में 92 साइनबोर्ड लगाए गए हैं जिनमें से 50 चालू भी कर दिए गए हैं।नियमो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.