संभल, फरवरी 26 -- पंवासा ब्लाक के सौंधन मोहम्मदपुर में आवारा गोवंश की समस्या गंभीर होती जा रही है। गांव में लगभग 100 से अधिक गोवंश दिनभर सड़कों पर डेरा डाले रहते हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। रात्रि के समय यही गोवंश खेतों में घुसकर गेहूं की फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसान अपनी फसल बचाने के लिए पूरी रात खेतों पर पहरा देने को मजबूर हैं। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने मांग की है कि आवारा गोवंश को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर संरक्षित किया जाए, ताकि सड़क हादसों पर रोक लगे और फसलों को नुकसान...