मऊ, मार्च 31 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में गोरखपुर-आजमगढ़ राज्यमार्ग पर सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे दो सांडों में अचानक युद्ध शुरू हो गया। करीब 10 मिनट तक बीच रोड पर सांड युद्ध करते रहे जिससे आसपास के दुकानदारों सहित राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते होते बचे। आवारा सांडों के युद्ध के बीच कार चालकों में भी हड़कंप की स्थिति दिखाई दी। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र में इन दिनों छुट्टा पशुओं ने आतंक मचा रखा है। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में यह छुट्टा पशु कभी किसानों की फसल चरते हैं तो कभी ग्रामीणों को मारकर घायल कर देते हैं। इन छुट्टा पशुओं पर प्रशासनिक अमला अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहा है। सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे कस्बे के आजमगढ़-गोरखपुर राज्यमार्ग पर गुप्ता पेट्रोल पंप के सामने द...