देहरादून, अप्रैल 29 -- देहरादून। बलबीर रोड पर बुधवार को सीओ सिटी ने इंसानियत दिखाई। स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी बच्ची को स्कूटी से घर ले जा रही एक महिला का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे दोनों सड़क पर गिर गई। तभी वहां से गुजर रहे सीओ सिटी स्वपनिल मुयाल ने देखा। उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार करने में समय बर्बाद नहीं किया। अपनी सरकारी गाड़ी में मां-बेटी को बैठाकर पास के अस्पताल पहुंचाया। मां-बेटी को उपचार दिलाने के साथ पुलिस ने उनके परिजनों को भी सूचना दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने दून पुलिस का आभार जताया। यह भी पढ़ें- सड़क पर घायल मिली मां-बेटी को सीओ सिटी ने पहुंचाया अस्पताल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.