गोरखपुर, सितम्बर 25 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। भटहट-बांसस्थान फोरलेन पर जंगल डुमरी नंबर दो में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे मजदूर को पीछे से आ रही कार के चपेट में आकर बंपर में फंस गया। कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे करीब 500 मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार और कार चालक वाहन समेत फरार हो गए। गुलरिहा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जंगल डुमरी नंबर दो के सूचितपुर निवासी रामकिशुन चौहान (42) पुत्र राम आधारे गुरुवार शाम मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे थे। मंदिर बाजार के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। इसी दौरान रिमझिम बारिश के बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उन्हें चपेट में लेते हुए आगे बढ़ गई।प्रत्यक्षदर्शियों ...