सड़क पर गिरे पेड़ से यातायात प्रभावित
जहानाबाद, जून 24 -- किंजर , एक संवाददाता एनएच 33 के किंजर जहानाबाद पथ के जहांगीरपुर नया पेट्रोल पंप से सटे पश्चिम बीच सड़क पर बुधवार को एक हरा वृक्ष जड़ से टूटकर गिर पड़ा है। जिसके चलते एनएच पर आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। यह क्षेत्र परस विगहा थाना अंतर्गत आता है। पुलिस की वाहन भी घूम रही थी लेकिन सड़क पर गिरे वृक्ष को हटाने की कोई कवायत नहीं की जा रही थी। जबकि शादी विवाह के जोरदार लगन के चलते गाड़ियों की भरमार लगी हुई थी। वाहन चालक किसी तरह सड़क के किनारे एक ओर से धीरे-धीरे रिस्क लेकर गाड़ी पार कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.