सड़क पर गिरे पेड़ से आवागमन में परेशानी
कटिहार, जून 15 -- मनिहारी निस प्रखंड परिसर में आंधी बारिश के दौरान दो माह से अधिक से गिरा एक आम का विशाल पेड़ लोगों के आवागमन में बाधक बना हुआ है । बताते चलें कि लगभग दो माह पूर्व तेज आंधी बारिश के कारण एक आम का विशाल पेड़ राजस्व कर्मचारी के सरकारी क्वार्टर के आगे गिर गया था । उस दिन भी बड़ी घटना टली थी । आम का पेड़ क्वार्टर पर ना गिरकर बीच सड़क पर ही गिर गया था । सड़क पर गिरे पेड़ को अब तक नहीं हटाया जा सका है। इस कारण राज्य खाद्य निगम के गोदाम, मनरेगा कार्यालय, सहित प्रखंड अंचल कार्यालय आने जाने मे लोगो को कठिनाई होती है । नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने वन विभाग के अधिकारियो से सड़क पर गिरे आम का पेड़ काटवाकर हटाने का मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.