लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- औरंगाबाद पावर हाउस से जुड़ी हाई टेंशन लाइन का तार ग्राम बीरमपुर की मुख्य सड़क पर अचानक टूटकर गिर गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई ग्रामीण नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली लाइन काफी समय से जर्जर अवस्था में थी, जिसकी शिकायत भी कई बार की जा चुकी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग का संविदा कर्मी मौके पर पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे अस्थायी रूप से तार जोड़ने से साफ मना कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तार को जोड़ना केवल खानापूर्ति होगी, जिससे भविष्य में फिर बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने मांग की कि पूरी लाइन को बदलकर नया तार लगाया जाए, ताकि किसी भी अप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.