धनबाद, जून 17 -- तेतुलमारी सुभाष चौक के समीप बुधवार की दोपहर विद्युत प्रवाहित तार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। विद्युत प्रभावित तार सड़क पर गिर पड़ा। इससे कई बाइक सवार बाल-बाल बच गए। घटना के बाद दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग ग‌ई। तत्काल स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी विद्युत विभाग के कर्मियों को दी। बिजली काटी गई। इसके बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ। लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग में तार में जाली नहीं लगने के चलते यह स्थिति उत्पन्न होती है। किसी भी वक्त अप्रिय घटना घट सकती है। बीते माह सुभाष चौक के पास ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से वर्णवाल नामक दुकान में आग लग गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...