लखनऊ, मई 8 -- हुसैनाबाद स्थित यूनिटी कॉलेज के पास बिजली का तार टूट कर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय तार में करंट नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। लापरवाही यह रही कि बिजली विभाग से कोई मौके पर नहीं पहुंचा। नगर निगम कर्मचारियों और लोगों ने जोखिम उठाकर तार को हटाया। बताते हैं कि यूनिटी कॉलेज के पास गया बिजली का तार अचानक झूला और फिर टूटकर गिर गया। तार गिरते ही उधर से गुजर रहे लोग बचने के लिए इधर-उधर भागे। पता चला कि तार में करंट नहीं है तब लोगों ने राहत की सांस ली। सड़क पर गिरे तार से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम कर्मचारियों ने उसे सड़क से हटा कर किनारे किया। लोगों का कहना है कि तार जर्जर हो चुका है। काफी दिनों से इसे बदलने का अनुरोध लेसा से किया जा रहा है। लेकिन, कोई सुन नहीं रहा है। लेसा के अधिशासी अभियंता रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.