मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के बगाही गांव में बुधवार रात सड़क पर गिरने से दिव्यांग सोनेलाल राम (72) की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि पोता द्वारा धक्का मारने से गिरकर बुजुर्ग की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। हालांकि, परिजनों ने धक्का मारने से गिरकर बुजुर्ग की मौत से इनकार किया है। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने से मना कर दिया। सकरा थाने के सहायक थानेदार रविकांत कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। परिजनों ने बुजुर्ग के लंबे समय से बीमार होने की बात बताई। साथ ही गिरने से मौत की बात कही। इसके बाद पुलिस लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.