गढ़वा, अप्रैल 3 -- गढ़वा। गढ़वा थानांतर्गत धंगरडीहा गांव स्थित लसोड़ा पेड़ के पास शुक्रवार को पैदल चलने के दौरान गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के पचपड़वा गांव निवासी 50 वर्षीय प्रसाद गोस्वामी के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि प्रसाद गोस्वामी ठेले पर श्रृंगार का सामान घूम-घूम कर बेचते थे। शुक्रवार को पचपड़वा से धंगरडीहा गांव जा रहे थे। उस दौरान लसोड़ा पेड़ के पास अचानक सड़क पर गिर गये। उन्हें गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार प्रसाद गोस्वामी की मौत ब्रेन हेम्ब्रेज से हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...