गाज़ियाबाद, फरवरी 23 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वैशाली क्षेत्र में कॉलोनी की अंदरुनी सड़कें बदहाली का शिकार हो चुकी हैं। सड़क की गिट्टियां उखड़कर चारों ओर फैली हुई हैं, जिससे वाहन चालक और राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। वैशाली सेक्टर-तीन, वार्ड नंबर-76 में कई स्थानों पर सड़क अत्यंत जर्जर हो गई है। सड़क की परत उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और ढीली गिट्टी फैलने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस कारण लोगों को रोजाना आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत के लिए बीते एक वर्ष में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वैशाली के धर्मवीर सिंह ने बताया कि इलाके की अंदरुनी सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में है। कई बार वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। पिछले एक वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.