बलिया, नवम्बर 26 -- रतसर। कस्बा से पकड़ी जाने वाले मार्ग पर स्थित बहादुरपुर कारी गांव के मुख्य मार्ग से गांव जाने वाली सड़क पर तीन साल पहले पिच करने के लिए डाली गई गिट्टी लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बन गई है। आवागमन में लोगों खासकर बच्चे और बुजुर्गों को बेहद परेशानी हो रही है। ग्रामीणों द्वारा अनेको बार जिम्मेदारों से गुहार लगाने के बावजूद भी अब तक किसी ने सुधी नहीं ली है। बताया जाता है कि यह मार्ग बहादुरपुर कारी गांव के मुख्य मार्ग से चनेश्वर वर्मा नथुनी सिंह के घर व शिव मंदिर होकर गांव के पुरवा लालपती यादव के डेरा जाती है। इसकी लम्बाई करीब डेढ़ किलोमीटर है। इस सड़क की स्थिति यह है कि मार्ग पेर पड़े बड़े-बड़े गिट्टियों के कारण बाइक, साइकिल सवार तथा पैदल राहगीर आए दिन चोटिल होते है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.