भागलपुर, अप्रैल 1 -- थाना के समीप भागलपुर मुख्य सड़क पर निर्माण कार्य के दौरान गिट्टी गिरा दिए जाने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के बीचों-बीच पड़े गिट्टी के ढेर के कारण वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई हो रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। बताया गया कि नगर पंचायत अकबरनगर के वार्ड संख्या चार में बुडको के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि काम नियमित रूप से नहीं हो रहा है। कभी काम शुरू होता है तो कई दिनों तक बंद भी रहता है, जिससे समस्या जस की तस बनी रहती है। बुडको के जेई पंकज कुमार ने बताया कि त्योहार के कारण दो दिनों तक काम रुका हुआ था। उन्होंने आश्वासन दिया कि बुधवार से सड़क ढलाई का कार्य फिर से शुरू किया जाएगा और सड़क पर पड़ी गिट्टी को जल्द हटाकर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

हिंदी हिन्द...