सड़क पर गाड़ी खड़ी कर बालू के कारोबार पर कसेगी नकेल
मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) सहित जिले की अन्य किसी भी सड़क पर गाड़ी खड़ी कर बालू का कारोबार करने वालों पर जल्द ही नकेल कसी जाएगी। इसको लेकर डीएम सुब्रत कुमार ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए परिवहन विभाग और खनन विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीएम ने दोनों अधिकारियों को इसके लिए खुली छूट देते हुए परिवहन और खनन विभागों के नियमों के अलग-अलग धाराओं में अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई को कहा है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने बीते 25 मई को बोले मुजफ्फरपुर में 'बालू लदे ट्रकों का एनएच पर कब्जा, हटे तो जाम व जान का जोखिम घटे' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर सड़क पर बालू कारोबार से हो रही परेशानी की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। बुधवार को विभिन्न विभागों की बैठक के दौरान डीएम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.