हरदोई, मार्च 26 -- मल्लावां, संवाददाता। मल्लावां से मेंहदीघाट जाने वाले मार्ग पर मगरहा गांव के सामने एसएच-137 मार्ग पर सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के किनारे लगे एसएच-137 के पत्थर के सामने ही एक ओर बड़ा गड्ढा हो गया है, जिससे बड़े और छोटे दोनों प्रकार के वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर रहे हैं और कई लोग अब तक चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। ताकि लोगों को सुरक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.