नई दिल्ली, जनवरी 6 -- दिल्ली पुलिस ने गलत दिशा में गाड़ी चलाने के लिए पहली बार FIR दर्ज की है। ऐसा करने वाला दिल्ली देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। यह FIR 3 जनवरी को दिल्ली कैंट थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले अमन के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर हनुमान मंदिर रेड लाइट के पास गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। घटना रविवार, 3 जनवरी को शाम 4:45 बजे की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही वाहन का बीमा । सहायक उप-निरीक्षक सुनील कुमार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जमानत दे दी गई है क्योंकि उस पर लगाई गई धाराएं जमानती थीं। धारा 281 सार्वजनिक रास्तों पर लापरवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.