चंदौली, जनवरी 10 -- दुलहीपुर। पड़ाव से गोधना तक सिक्स रोड के लिए निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। दुलहीपुर में जीटी रोड स्थित मजार के सामने तीन से चार फीट गड्ढे कर दिए गए हैं। उसी के बगल से वाहनों का आवागमन भी हो रहा है। लोगों का आरोप है कि गड्ढे से बचने के लिए निर्माण विभाग को बांस बल्ली या कोई भी संकेतक नहीं लगाया गया है। हादसे का भय बना है। दुकानदार जय कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बची। क्षेत्र के डॉ. आरके शर्मा, रामायण विश्वकर्मा, श्यामलाल, राजकुमार गुप्ता, दशरथ गुप्ता, बुल्लू यादव आदि ने गड्ढे भरने और समतल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.