नई दिल्ली, जनवरी 21 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सरोजिनी नगर के क्रॉस रोड नंबर तीन पर खुदाई का कार्य किया जा रहा है। बिना कोई सुरक्षा उपाय के सड़क खोदी गई है। सड़क पर गढ्ढे बन गए हैं। बीते 15 दिनों से राहगीर परेशान है। यहां न कोई बोर्ड लगाए गए हैं और न ही कोई बैरिकेडिंग की गई है। इस गड्ढे को ढका नहीं गया है। रात के समय यहां अंधेरा रहता है, जिससे यह गड्ढा लोगों को दिखता नहीं है। ऐसे में यहां कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। यह रास्ता डिस्पेंसरी की ओर भी जाता है और सरोजिनी नगर मार्केट की ओर जाता है। स्थानीय निवासी ऋषभ ने बताया कि जब यहां कार्य किया जा रहा था तो बड़ी-बड़ी मशीनें बिना सुरक्षा उपाय के चलाई जा रही थी। जहां गड्ढा किया गया है वहां मोटी तारें भी हैं। यह राहगीर और दोपहिया वाहनों के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। उधर, एनडीएमसी का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.