गया, मार्च 13 -- गुरारू बाजार के बगडिहा मोड़ के पास शुक्रवार को धान लदा एक ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर धान लोड कर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बगडिहा मोड़ के समीप स्टेट हाईवे-69 पर नाली का पानी बहने से सड़क पर बने गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक समेत किसी को चोट नहीं आई। घटना के समय सड़क पर काफी भीड़भाड़ रहती है, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में समुचित नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग घरों का पानी सीधे सड़क पर बहा देते हैं। इससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.