दुमका, जून 15 -- जामा, प्रतिनिति। दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटनियां गांव निवासी धनंजय कुमार और मिटू कुमार लकड़ापहाड़ी हाट से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों एवं परिजनों की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना के एसआई सुभाष एक्का पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन स...