सड़क पर गड्ढे और कीचड़, चोटिल हो रहे वाहन चालक
भागलपुर, जून 7 -- सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना के समीप भागलपुर-जगदीशपुर मुख्य सड़क मार्ग पर गड्ढा होने से वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। प्रतिदिन इस मार्ग से छोटी-बड़ी एवं भारी वाहन हजारों की संख्या में गुजरते हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। हालिया बारिश के बाद इन गड्ढों में कीचड़ जमा हो गया है। हालत यह है कि दोपहिया और तीन पहिया वाहन भी इन गड्ढों में फंस रहे हैं, जिससे गिरकर कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले आसपास के दुकानदारों एवं बाईपास थाना स्टाफ के द्वारा कुछ ईंट-पत्थर डालकर इन्हें भरने का प्रयास किया गया था, लेकिन वे फिर से गड्ढों में तब्दील हो गए। इस संबंध में भागलपुर एनएच के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच करवा कर जल्द ही सड़क की मरम्मत करवा दी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.